36 हफ्ते में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:50

36 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब करीब 2.6 किलोग्राम हो चुका है। उसकी लंबाई अब 47.4 सें.मी. (18.7 इंच) से थोड़ी ज्यादा है, जो कि एक बड़े रोमेन लैटस (सलाद के पत्ते) जितनी है। इस सप्ताह के बाद से आपकी गर्भावस्था को पूर्ण अवधि (फुल टर्म) की गर्भावस्था कहा जाएगा, इसका मतलब है कि आपका शिशु अब किसी भी दिन जन्म लेने के लिए तैयार है। ध्यान रखें कि केवल पांच प्रतिशत शिशु ही अपने जन्म की नियत तिथि पर पैदा होते हैं।

36 सप्ताह की गर्भावस्था के समय से अपना अस्पताल ले जाने वाला बैग तैयार कर लें। इस तरह यदि आपको अचानक अस्पताल जाना भी पड़े, तो आपका सामान तैयार होगा।

37 सप्ताह में आपकी गर्भावस्था को पूर्ण अवधि की माना जाता है। आपका शिशु इसके बाद कभी भी जन्म ले सकता है। आपकी प्रसव की नियत तिथि 40 सप्ताह के अंत की होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि वास्तव में आपने कब गर्भधारण किया। मगर, आपका शिशु 37 सप्ताह की शुरुआत तक पूरी तरह विकसित हो चुका होता है और बाहर आने के लिए तैयार होता है।

अधिकांश शिशु 37 और 40 सप्ताह के बीच में जन्म लेते हैं। यदि आपका शिशु 37 सप्ताह से पहले जन्म ले ले, तो उसे प्रीमैच्योर और 40 सप्ताह के बाद उसे ओवरड्यू माना जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info